Defence Experts से समझिए- PM Modi के Leh Visit की जरूरत?
एबीपी न्यूज़ | 03 Jul 2020 05:03 PM (IST)

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार सुबह लेह-लद्दाख और आगे के स्थानों का दौरा किया. जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपकी वीरता और शौर्य को पूरा देश सलाम कर रहा है. आपकी वीरता गाथाएं चारो तरफ गूंज रही हैं. उन्होंने कहा ये धरती वीर भोग्या है, वीरों के लिए है. पीएम ने कहा कि हमारा संकल्प हिमालय जितना ऊंचा है. आपका सामर्थ्य आपकी आंखों में नजर आता है.