राजौरी में बड़े हमले की साजिश सुरक्षाबलों ने की नाकाम, दो आतंकी भी गिरफ्तार
एबीपी न्यूज़ | 27 Dec 2020 06:15 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना और पुलिस के साझा ऑपरेशन में एक गाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं. पुलिस ने विस्फोटकों के साथ दो आतंकियों को भी गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये दोनों आतंकी जम्मू एंड कश्मीर गजनवी फोर्स से जुड़े हैं... इनकी गिरफ्तारी से आतंक के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. सुरक्षाबलों के मुताबिक, स्थानीय आतंकियों की मदद से किसी बड़े हमले को अंजाम देने के मकसद से हथियार और विस्फोटक जमा किए जा रहे थे.