Sushant Singh राजपूत मामले में CBI की दो टीम करेंगी जांच
ABP News Bureau | 20 Aug 2020 01:02 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट ने CBI को सौंप दी है. अब सीबीआई ने इस जांच के लिए दो टीम बनाई है. पहली टीम सुशांत का पोस्टमॉर्टेम करने वाले डॉक्टर और जांच अधिकारी से पूछताछ करेगी. दूसरी टीम मुंबई पुलिस से केस जुड़े दस्तावेज एकत्रित करेगी और अब जिन लोगों से पूछताछ होनी है उनकी लिस्ट बनाएगी.