कोरोना के खतरे के बीच दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर लगी पलायन करने वालों की बेतहाशा भीड़
ABP News Bureau | 27 Mar 2020 10:21 PM (IST)

कोरोना वायरस के संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए देशभर में लॉकडाउन है. लेकिन इस लॉकडाउन ने मजदूरों की परेशानी को पढ़ा दिया है. लॉकडाउन की वजह से रोजजार का संकट गहराने लगा है और काम न मिलने की वजह से खाने-पीने की समस्या भी गहराने लगी है. ऐसे में अब मजदूर अपने राज्यों की तरफ लौट रहे हैं. क्योंकि लॉकडाउन की वजह से यातायात की सुविधा नहीं मिल पा रही है इसलिए कई मजदूर को पैदल ही अपने गांव की ओर निकल चुके हैं ताकि इस संकट की घड़ी में वे अपने परिवार के साथ रह पाएं. घर पहुंचने के लिए आज दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर लोगों की बेतहाशा भीड़ जमा हो गई.