देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 81,000 के पार, 24 घंटे में 100 मौत
ABP News Bureau | 15 May 2020 10:15 AM (IST)

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81970 पहुंच गई है वहीं इससे अब तक 2649 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि लगभग 28000 लोग इससे ठीक भी हो चुके है. पिछले 24 घंटे में 3000 से अधिक मामले सामने आये और 100 लोगों की मौत हुई.