Top News: लखनऊ में इमारत गिरने से बड़ा हादसा, 14 बचाए गए | ABP News
ABP News Bureau | 25 Jan 2023 08:42 AM (IST)

उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ (Lucknow) के वजीर हसनगंज (Hasanganj) रोड पर एक रिहायशी इमारत गिरने से हड़कंप मच गया है. इस हादसे में बुधवार की सुबह करीब छह बजे तक 14 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका था. वहीं करीब 13 घंटे से अभी भी ऑपरेशन जारी है. इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अभी तीन लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है. दूसरी ओर अब इस हादसे पर एक्शन शुरू हो गया है.