Top Headlines: Nirav Modi को भारत लाने का रास्ता साफ
एबीपी न्यूज़ | 25 Feb 2021 06:57 PM (IST)

नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा. UK की अदालत ने फैसला सुनाया है. नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से करीब दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप है. हीरा कारोबारी नीरव मोदी मामला सुर्खियों में आने के बाद जनवरी 2018 में भारत छोड़कर फरार हो गया था. इसी के बाद भारत सरकार ने नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू की थी. नीरव मोदी फिलहाल लंदन की एक जेल में बंद है.