कोरोना वॉरियर्स की सुरक्षा के लिए बनाई गई तीन कोटिंग वाली PPE किट
ABP News Bureau | 23 May 2020 09:00 AM (IST)

कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है. वहीं दुनिया में इससे बचाव के लिए भी कई कदम उठाए जा रहे हैं और काम किया जा रहा है. इस वायरस से बचाव के लिए हर कोशिश की जा रही है. इसी बीच IIT Delhi और UFLEX कंपनी ने एंटी वायरस की तीन कोटिंग वाली पीपीई किट बनाई है ताकि कोरोना वॉरियर्स इस खतरनाक वायरस से बच सकें.