Galwan Valley Clash : आज होने वाली है China और India के बीच तीसरी सैन्य स्तर की बैठक...
एबीपी न्यूज़ | 30 Jun 2020 09:58 AM (IST)

सीमा पर तनाव कम करने के लिए भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर की तीसरे दौर की बैठक आज लद्दाख के चुशूल में होने जा रही है. खास बात ये है कि ये मीटिंग इस बार भारत के बुलावे पर हो रही है. इससे पहले दोनों मीटिंग चीन के आमंत्रण पर आयोजित की गई थीं.