NDA का समर्थन कर सकती है RLSP, Madhav Anand ने कहा- महागठबंधन में कंफ्यूजन है, अभी कुछ भी साफ नहीं
एबीपी न्यूज़ | 23 Sep 2020 06:54 PM (IST)

चुनाव की तारीख में आने में महज कुछ ही दिन बचे हैं मगर उससे पहले ही एक सवाल फिजाओं में गूंजने लगा है कि क्या महागठबंधन कमजोर पड़ रहा है? महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की तरफ से नाराजगी दिख रही है. सीटों के बंटवारे और बाकी मांगों को लेकर के कल पार्टी मीटिंग करेगी. इस बारे में एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए RLSP महासचिव माधव आनंद ने कहा कि महागठबंधन में कन्फ्यूजन है. अभी तक कुछ भी क्लियर नहीं है. मसला सिर्फ सीट का नहीं है. कल हम गठबंधन की स्थिति से अपने नेताओं को अवगत कराएंगे.