Exclusive: गलवान में चीनी सेना को सबक सिखाने वाले Bihar Regiment के जवानों की ट्रेनिंग
एबीपी न्यूज़ | 15 Aug 2020 09:48 PM (IST)

पिछले दिनों एलएसी पर जब भारतीय सेना का चीन की सेना से टकराव हुआ था तो भारतीय सेना की बिहार रेजिमेंट के जवानों ने चीन की सेना का मुंहतोड़ जवाब दिया था. इस दौरान 20 जवान शहीद भी हो गए थे, लेकिन इस शहादत ने चीन का बहुत ज्यादा नुकसान कर दिया था. इसी बिहार रेजिमेंट के जवानों का ही शौर्य था कि सीमा पर चीन को अपने कदम पीछे खींचने पड़े थे. लेकिन इन जवानों की इस वीरता के पीछे है उनकी तैयारी और उनकी ट्रेनिंग जिसे करने में आम आदमी के छक्के छूट जाते हैं. इस वीडियो में देखिए कैसे तैयार किए जाते हैं बिहार रेजिमेंट के जवान और कितनी कड़ी मेहनत करके हासिल करते हैं वो मुकाम, बता रही हैं एबीपी न्यूज़ की ऐंकर रुबिका लियाकत.