Nirbhaya के आरोपियों की फांसी के लिए Meerut से जाएगा जल्लाद
ABP News Bureau | 08 Jan 2020 12:54 PM (IST)

निर्भया केस में दोषियों का डेथ वारंट निकल गया है और उसी से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. यूपी के जेल राज्य मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा है कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने चिट्ठी लिखकर मेरठ से जल्लाद मांगा है ताकि निर्भया के दोषियों को फांसी दी जा सके. जय सिंह ने कहा कि यूपी सरकार ने इसकी इजाजत दे दी है.