Swara Bhaskar का बिना नाम लिये RSS पर तंज, कहा- 'नागपुर में बैठे लोग नफरत फैला रहे हैं'
ABP News Bureau | 03 Feb 2020 08:04 AM (IST)

नागरिकता कानून पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बिना नाम लिए RSS पर निशाना साधा. कहा- नागपुर में बैठे लोग नफरत फैला रहे हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नागरिकता कानून का समर्थन किया है. लेकिन कहा कि NRC लागू करने की कोशिश हुई तो विरोध करेंगे. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा केंद्र सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है, देश में नागरकिता कानून की जरूरत ही नहीं है. कोलकाता में नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शन में 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने की वजह से मौत.