Sushant Suicide Case: CBI जांच पर Adhir Ranjan ने उठाए सवाल, कहा- घटना कहीं की और जांच कहीं और
एबीपी न्यूज़ | 19 Aug 2020 05:01 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच सीबीआई करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच को सही ठहराया है. फैसला सुनाते वक्त कोर्ट ने यह भी कहा कि बिहार पुलिस की एफआईआर सही है. महाराष्ट्र सरकार को आदेश का पालन करना होगा. सीबीआई जांच पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि मैंने आज तक नहीं देखा है कि घटना कहीं की है और जांच कहीं और हो रहा है.