Sushant Singh Rajput की बहन ने PM Modi से लगायी मदद की गुहार
ABP News Bureau | 01 Aug 2020 08:51 AM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने यह आवेदन किया है कि वे सुशांत की आत्महत्या से जुड़े मामले की जल्द जांच करवाएं. उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूर्ण भरोसा है और जीत सत्य की ही होगी.