Sushant Case की जांच के लिए Mumbai पहुंची CBI की टीम
एबीपी न्यूज़ | 20 Aug 2020 08:12 PM (IST)

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआई की एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है. सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा में अपने अपार्टमेन्ट की छत से लटके मिले थे. इसके बाद इसकी जांच कर रही मुंबई पुलिस ने राजपूत की बहनों, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित 56 लोगों के बयान दर्ज किए.