Sushant Singh Rajput Case: देखिए अबतक CBI ने किस-किससे की पूछताछ और आगे क्या होगा?
एबीपी न्यूज़ | 23 Aug 2020 05:57 PM (IST)

सीबीआई की टीम सुशांत सिंह राजपूत के घर पर आज दोबारा पहुंची है. सुशांत संजय लालवानी के फ्लैट में रहते थे. सीबीआई की टीम डुप्लेक्स फ्लैट के मालिक संजय लालवानी से पूछताछ कर रही है. कल सीबीआई की टीम ने अभिनेता के घर पर साढ़े पांच घंटे तक जांच की थी. बता दें कि आज भी सीबीआई की टीम के साथ सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और दीपेश हैं. शनिवार को भी सीबीआई इन तीनों को लेकर अभिनेता के घर पर पहुंची थी.