Sushant Singh Rajput मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित
ABP News Bureau | 11 Aug 2020 05:18 PM (IST)

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर आज सुनवाई हुई. शीर्ष अदालत ने सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया. कोर्ट ने सभी पक्षों को अपनी दलीलों पर संक्षिप्त नोट जमा करवाने को कहा है.