Sushant Singh Rajput Case: सुशांत के घर डेढ़ घंटे से चल रही CBI की जांच, जानिए अबतक क्या-कुछ हुआ?
एबीपी न्यूज़ | 23 Aug 2020 05:06 PM (IST)

सीबीआई की टीम सुशांत सिंह राजपूत के घर पर आज दोबारा पहुंची है. सुशांत संजय लालवानी के फ्लैट में रहते थे. सीबीआई की टीम डुप्लेक्स फ्लैट के मालिक संजय लालवानी से पूछताछ कर रही है. कल सीबीआई की टीम ने अभिनेता के घर पर साढ़े पांच घंटे तक जांच की थी.