Sushant Singh Rajput Case: जानिए चौथे दिन की CBI जांच में क्या-कुछ हुआ?
अंकित गुप्ता | 24 Aug 2020 08:54 PM (IST)

सुशांत सिंह मौत मामले में जांच का चौथा दिन... सीबीआई ने एक बार फिर से उन्हीं चारों लोगों के साथ जांच को आगे बढ़ाया जिनसे वो शुरुआती 3 दिनों के दौरान लंबी पूछताछ कर चुकी है. इस बीच सीबीआई ने आज एक बार फिर से कूपर अस्पताल का दौरा किया और वहां पर सुशांत की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से बातचीत भी की. खबर ये भी सामने आई कि सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन जारी किया है, लेकिन रिया चक्रवर्ती के वकील ने इससे साफ इनकार कर दिया.