Drugs और Dubai के बाद क्या है Sushant Case का Dawood Ibrahim से कनेक्शन? देखिए ये रिपोर्ट
एबीपी न्यूज़ | 27 Aug 2020 08:18 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत मामले में अंडरवर्ल्ड का नाम आया है. सूत्रों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन सामने आया है. अब सवाल है कि क्या इस मामले का अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम से रिश्ता है? ड्रग्स केस में रिया जिस शख्स के व्हाट्सएप पर चैट कर रही थीं उसका सीधा-सीधा संबंध अंडरवर्ल्ड से है. इस शख्स का नाम गौरव आर्या है. सूत्रों की मानें तो गौरव आर्या अंडरवर्ल्ड के ड्रग्स माफिया के रैकेट का हिस्सा है. मुंबई के बड़े-बड़े क्लाइंट्स और बड़े-बड़े रेव पार्टी में वे ड्रग्स मुहैया कराता है. रिया चक्रवर्ती उन्हीं में से एक क्लाइंट हैं. साल 2015 के पहले से रिया, गौरव आर्या को जानती थीं और संपर्क में थीं. ड्रग्स के बड़े रैकेट में दाऊद का नाम आता रहा है.