Sushant Case: CBI जांच के आदेश से डरी Shiv Sena ! Sanjay Raut ने क्यों कहा- बात दिल्ली तक जाएगी?
एबीपी न्यूज़ | 19 Aug 2020 03:51 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच सीबीआई करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच को सही ठहराया है. फैसला सुनाते वक्त कोर्ट ने यह भी कहा कि बिहार पुलिस की एफआईआर सही है. महाराष्ट्र सरकार को आदेश का पालन करना होगा. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस मामले में महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ा झटका लगा है.