Sushant Case CBI Probe 14th Day: थेरेपिस्ट Susan Walker से 7 घंटे तक हुई पूछताछ, जानिए क्या कहा?
अंकित गुप्ता | 03 Sep 2020 11:39 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दिन नई बातें सामने आ रही हैं. सुशांत की थेरेपिस्ट सुसैन वॉकर ने बताया कि वह नवबंर 2019 में कई मौकों पर सुशांत और रिया से मिली थीं. उन्होंने कहा कि जून 2020 में उन्होंने रिया से बात की थी. उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत Bipolar Disorder से पीड़ित थे जो किसी शख्स पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है. वह कहती हैं कि Bipolar Disorder के लक्षण गंभीर चिंता, प्रमुख अवसाद और कभी-कभी अव्यवस्थित सोच हो सकते हैं.