Sushant Singh Rajput Case: विनय तिवारी पटना लौटे, कहा मुझे नहीं जांच को किया गया क्वारंटाइन
ABP News Bureau | 08 Aug 2020 08:13 AM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच के लिए मुंबई गए आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी पटना वापस आ गए हैं. क्वारंटाइन से मुक्त होने के बाद उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, ''मैं यह नहीं कहूंगा कि मुझे क्वारंटाइन किया गया, सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच को क्वारंटाइन किया गया. बिहार पुलिस की जांच में बाधा डाली गई. बहुत अच्छी याद लेकर हम पटना जा रहे हैं.''