Sushant Bank Audit Report: क्या सुशांत के पैसे खर्च करती थी रिया ?
एबीपी न्यूज़ | 29 Aug 2020 08:00 PM (IST)

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खातों के ऑडिट रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि उनके बैंक खातों में पिछले पांच सालों में 70 करोड़ रुपयों का टर्न ओवर हुआ है. इसका मतलब है कि सुशांत के बैंक खातों में पिछले पांच सालों में करीब 70 करोड़ रुपये आए और उनमें से खर्चे हुए. मुंबई पुलिस ने सुशांत के बैंक खातों का फॉरेंसिक ऑडिट कराया था. अब मुंबई पुलिस ने यह फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट सीबीआई और ईडी को दी है, जिसकी जांच की जा रही है.