केंद्रीय रेल राज्य मंत्री Suresh Angadi का निधन, PM Modi ने जताया दुख
एबीपी न्यूज़ | 23 Sep 2020 10:21 PM (IST)

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है. 65 वर्षीय अंगड़ी पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे. अंगड़ी का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हुआ है. उनका कल राष्ट्रीय राजधानी में अंतिम संस्कार होगा. सुरेश अंगड़ी ने 11 सितंबर को ट्वीट कर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना दी थी.