CAA पर तुरंत रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, 4 हफ्ते में केंद्र से मांगा जवाब
ABP News Bureau | 22 Jan 2020 12:41 PM (IST)

CAA को लेकर दायर सभी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने किसी भी अंतरिम आदेश को देने से मना कर दिया है. केंद्र सरकार को सभी याचिकाओं पर जवाब देने के लिए चार हफ्ते का वक्त दिया है. सीजेआई ने कहा कि सभी याचिकाओं पर सरकार चार हफ्ते में जवाब दें.