'खुद मियां फजीहत-दूसरों को नसीहत'- Sudhanshu Trivedi का कांग्रेस पर तंज
ABP News Bureau | 01 Jan 2020 07:42 PM (IST)

नागरिकता क़ानून के ख़िलाफ़ केरल में विधानसभा ने प्रस्ताव पास कर दिया. बीजेपी की और केंद्र सरकार की दलील है कि केरल विधानसभा ने संविधान और संसद का अपमान किया है. केंद्र का कहना है कि नागरिकता संघीय सूची में है इसलिए इस पर क़ानून बनाने का अधिकार सिर्फ़ केंद्र को है. दिल्ली की रामलीला मैदान की रैली में पीएम मोदी ने भी विरोध करने वालों राज्यों को कहा था कि विरोध करने से पहले अपने एडवोकेट जनरल की राय तो ले लो.