देखिए फिल्मों में कैसी है- नेताजी की शख्सियत?
एबीपी न्यूज़ | 23 Jan 2021 11:12 PM (IST)

आज नेताजी की 125वीं जयंती के मौके पर पूरे दिन भारत मां के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस का ही जिक्र रहा. बात उनके महान कामों की भी हुई और आने वाले चुनाव की सियासत में भी गूंज आज नेताजी की ही रही. देश की आजादी की लड़ायी में सुभाष चंद्र बोस के योगदान की दास्तान को फिल्मी पर्दे पर भी लगभग हर दशक में बड़ी शान से उतारा गया है.