असम हिंसा पर OIC के दिए बयान पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
ABP News Bureau | 09 Oct 2021 08:12 AM (IST)

OIC यानी ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉरपोरेशन के असम हिंसा पर दिए गए बयान को भारत ने भ्रामक और गलत बताया है. भारत ने ओआईसी के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि ये भारत का अंदरूनी मामला है और इस संबंध में भारत सभी संभव कानूनी कार्रवाई कर रहा है. असम हिंसा पर ओआईसी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए. पिछले महीने असम के दरांग में अतिक्रमण हटाने के दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी, और कई पुलिसवाले घायल हुए थे.