बिना Mask के घर से बाहर निकलने की बात सोचना भी सही नहीं : PM Narendra Modi
ABP News Bureau | 16 Jun 2020 05:06 PM (IST)

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मंथन में मुख्य तौर पर कोरोना वायरस को लेकर चर्चा की और कहा कि भारत में विशाल जनसंख्या के बावजूद कोरोना विनाशकारी नहीं हुआ है और देश में रिकवरी रेट 50 फीसदी के पास है. इस समय हमें बिलकुल भी असावधान होने की जरूरत नहीं है और मास्क के बिना बाहर जाने की कल्पना भी नहीं करनी चाहिए.