जब संसद में कानून बनाये केंद्र सरकार...राज्य कैसे कर सकते हैं इनकार ? | Master Stroke
ABP News Bureau | 20 Jan 2020 10:51 PM (IST)

जब संसद में सरकार बहुमत के बूते जीत गई. विपक्ष हार गया और नागरिकता संशोधन बिल कानून बन गया तो विरोधियों ने विरोध के लिए विधानसभा का रास्ता चुना है. कानून को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक के दर पर गए हैं. लेकिन बड़ा सवाल है कि जिस कानून को केंद्र सरकार ने संसद में बनाया है. क्या राज्य सरकार उसे मानने से इनकार कर सकते हैं. 22 जनवरी को इस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है. विपक्ष की उस दलील पर अब कोर्ट फैसला करेगा कि CAA संवैधानिक है या असंवैधानिक.