गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम, Jaish के 5 आतंकी गिरफ्तार
ABP News Bureau | 16 Jan 2020 06:58 PM (IST)

जम्मू कश्मीर पुलिस के हाथ बहुत बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आतंकी जैश ए मोहम्मद के बताए जा रहें हैं. आतंकियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक ये आतंकी 26 जनवरी के मौके पर देश में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. इन आतंकियों की गिरफ़्तारी से हजरतबल इलाके में 2 ग्रेनेड ब्लास्ट का मामला सुलझ गया है.