Special Report: देखिए 3 दिन की CBI पूछताछ में कैसे घिरी Rhea Chakraborty | Sushant Case
एबीपी न्यूज़ | 30 Aug 2020 11:12 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने तीसरे दिन करीब 8 घंटे तक पूछताछ की. रिया चक्रवर्ती रविवार को सुबह 10.30 बजे के करीब डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची थीं. इसके बाद शाम करीब 7 बजे पूछताछ के बाद बाहर निकलीं. सूत्रों के मुताबिक, आज की पूछताछ में रिया का बर्ताव ठीक नहीं था. पूछताछ के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया. रिया के अलावा सैमुअल मिरांडा, सिद्धार्थ पिठानी भी डीआरडीओ गेस्ट हाउस में मौजूद रहे. पहले दिन रिया से सीबीआई ने दस घंटे और दूसरे दिन करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी.