Special Report: मोदी सरकार में ऊर्जा उत्पादन में कितना आत्मनिर्भर बन पाया भारत?
एबीपी न्यूज़ | 20 Feb 2021 10:33 PM (IST)

कार और बाइक चलानेवाली आम जनता महंगाई से महंगे पेट्रोल से त्राहिमाम कर रही है. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ दिया है. पीएम का कहना है कि मध्यम वर्ग पर पड़ रही इस चोट के लिए पिछली सरकारें जिम्मेदार हैं, जिन्होंने देश को ऊर्जा के लिए आत्म निर्भर नहीं बनाया. सवाल है कि क्या मोदी सरकार खुद ऐसा कर पाई है?