बीमारी से पहले अस्पतालों की लापरवाही ले रही मरीजों की जान, देखिए ये रिपोर्ट
एबीपी न्यूज़ | 12 Dec 2020 02:08 PM (IST)

अस्पताल आदमी की जिंदगी बचाने के लिए होते हैं लेकिन अस्पताल ही जब मौत की वजह बन जाएं तो क्या करें... भोपाल के बड़े अस्पताल हमीदिया अस्पताल में बीती रात बिजली चले जाने से तीन मरीजों की मौत हो गई. मध्य प्रदेश के रीवा में एक हफ्ते में पंद्रह बच्चों की जान चली गई, और तीसरा अस्पताल है कोटा का जे के लोन अस्पताल जहां चौबीस घंटे में नौ नवजात की मौत हो गई है.