US Election 2020: Joe Biden से नए संबंध बनाने की तैयारी में जुटा भारत | राज की बात
एबीपी न्यूज़ | 08 Nov 2020 10:12 PM (IST)

अमेरिका में ट्रंप नतीजे मानने को तैयार नहीं हैं. ये दूसरे देश का आंतरिक मामला है. मगर बात महाशक्ति की है और अमेरिका की सियासत पूरी दुनिया को प्रभावित करती है और भारत उन मुल्कों में प्रमुख है. मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में अमेरिका में बदलाव के जो संकेत हैं, जाहिर है उसको लेकर भारत ने भी अपनी तैयारियां तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी हैं.