Special Report: बदलने वाला है भारत सरकार का पता..जानिए कहां होगा नया ठिकाना?
ABP News Bureau | 25 Jan 2020 07:38 PM (IST)

सरकार का नया पता-एबीपी न्यूज पर ये खास पेशकश आप देखने वाले हैं. कैसे बदलने वाली है संसद की बिल्डिंग, कहां बनने वाला है देश के पीएम का नया घर. सरकार ने बनाया है सेंट्रल विस्टा रिडेवलपमेंट प्लान. क्या है ये प्लान?
अमर जवान ज्योति और वॉर मेमोरियल दोनों इंडिया गेट पर हैं. अब तक 26 जनवरी को अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती थी लेकिन कल अमर जवान ज्योति पर नहीं, वॉर मेमोरियल में होगा श्रद्धांजलि का कार्यक्रम. तो जैसे शहीदों की श्रद्धांजलि की जगह बदल रही है वैसे ही 4 साल में वो जगह भी बदल जाएंगी जहां आज सत्ता है, जहां से चलती है सरकार और जहां से चलता है संविधान का शासन.