Special Report: CAA पर किसने बनाया कंफ्यूजन का 'डिटेंशन कैंप', क्यों लोगों के बीच है डर का माहौल ?
ABP News Bureau | 25 Jan 2020 09:27 PM (IST)

हर रिश्ते का आधार होता है भरोसा. यही वजह है कि जब भरोसा टूटता है तो इंसान का वजूद ही हिल जाता है. एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सरकार और देश की एक आबादी के बीच भरोसे का संकट गहरा गया है. दरअसल भरोसे के इस संकट की जड़ में वो डर है जो नागरिकता कानून को लेकर भ्रम से पैदा हुआ है. लोगों का ये डर इतना मजबूत हो रहा है कि अब निर्दोष लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं.