वायु प्रदूषण से कब तक घुटते रहेंगे दिल्लीवाले?
एबीपी न्यूज़ | 17 Oct 2020 07:39 PM (IST)

हर साल की तरह इस बार भी जहरीले धुएं ने दिल्ली को एक बार फिर अपनी चपेट में ले लिया है. अभी तो सर्दी की शुरुआत भी पूरी तरह से नहीं हुई है लेकिन प्रदूषण की वजह से लोग बीमार पड़ने लगे है. एबीपी न्यूज ने दिल्ली के लोगों और डॉक्टरों से बातचीत कर ये जानने की कोशिश की है कि आखिर इस मुश्किल का इलाज क्या है?