Special Report: Corona ने डबल कर दीं मिडिल क्लास की मुसीबतें?
एबीपी न्यूज़ | 29 Nov 2020 11:28 PM (IST)

कोरोना ने हमें जीवन में कई सीख दी है जिन्हें हम अब तक अनदेखा कर देते थे. इन्हीं में से एक है हेल्थ इंश्योरेंस. कोरोना के इलाज में कई लोगों के घर बार लुट गए हैं. कई लोग पैसों की कमी की वजह से सही इलाज नहीं करा पा रहे हैं. इसमें सबसे ज्यादा चोट उन मिडिल क्लास लोगों पर पड़ी है जिनके पास हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है. सरकार ने देश के गरीब लोगों के लिए तो आयुष्मान भारत जैसी मुफ्त बीमा योजनाए बनाई है लेकिन मिडिल क्लास को सरकार ने अनदेखा कर रखा है. ऐसे में मिडिल क्लास करे तो क्या करे.