मूक-बधिर दर्शकों के लिए स्पेशल न्यूज बुलेटिन (21.03.2020)
ABP News Bureau | 21 Mar 2020 03:10 PM (IST)

हर दिन कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है. केंद्र और राज्य सरकारें कोरोना वायरस से लोगों को बचाने और इसे खत्म करने के लिए रोजाना नई कोशिशें कर रही हैं. आज देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 270 से ज्यादा हो गई है. वहीं, दुनियाभर में मौत का आंकड़ा 11 हजार के पार पहुंच गया. कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक देश में चार मौतें हुई हैं.