Special Bulletin: निर्भया मामले से लेकर अमेरिका-तालिबान समझौते समेत तमाम बड़ी खबरें
ABP News Bureau | 02 Mar 2020 02:16 PM (IST)

निर्भया के गुनहगारों को कल सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाया जाना है, लेकिन ये चारों दोषी अपनी फांसी को टालने के लिए हर पैंतरा आजमा रहे है. ऐसे में फांसी से ठीक एक दिन पहले आज पटियाला कोर्ट में दोषी पवन और अक्षय की याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें दोनों की याचिका को खारिज कर दिया गया है. पहले दो बार निर्भया के दोषियों का डेथ वारंट जारी हो चुका है. सबसे पहले 22 जनवरी को डेथ वांरट जारी हुआ था, तब दोषी मुकेश ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका लगा दी थी. फिर एक फरवरी का डेथ वारंट जारी किया गया था...लेकिन अंतिम समय पर फांसी की तारीख टाल दी गई थी. अभी भी पवन की दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है. ऐसे में इस बार निर्भया की मां ने उम्मीद जताई कि उन्हें न्याय मिलेगा और कल सुबह निर्भया के दोषियों को फांसी हो जाएगी.