ओडिशा, बंगाल में तूफान उम्पुन का खतरा, राहत ऑपरेशन जारी | Special Bulletin
ABP News Bureau | 20 May 2020 02:18 PM (IST)

कोरोना संकट के बीच ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर आज एक और खतरा मंडरा रहा है. ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आज उम्पुन तूफान टकराने वाला है. उम्पुन के खतरे को देखते ओडिशा और पश्चिम बंगाल में राहत ऑपरेशन चल रहा है.
ओडिशा में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. ये सभी लोग ओडिशा के बालासोर और भद्रक जिले से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए गए हैं. जबकि पश्चिम बंगाल में करीब 3 लाख 30 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.
सुपर साइक्लोन उम्पुन दोपहर तक पश्चिम बंगाल के तट से टकराएगा...तूफान की रफ्तार 155 से 165 किमी प्रति घंटे हो सकती है जो अधिकतम 185 किमी प्रति घंटे हो सकती है...तूफान पर राज्य सरकारों के साथ केंद्र सरकार लगातार निगाह बनाए हुए हैं. पीएम आवास पर आज उम्पुन तूफान को लेकर कैबिनेट मीटिंग हुई.