Special Bulletin: Yes Bank मामले में 12 घंटे की पूछताछ के बाद Rana Kapoor को ED दफ्तर ले जाया गया
ABP News Bureau | 07 Mar 2020 03:36 PM (IST)

वित्तीय संकट से जूझ रहे Yes Bank के संस्थापक और पूर्व प्रमोटर राणा कपूर पर शिकंजा कसता जा रहा है. Yes Bank के संस्थापक राणा कपूर को 12 घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर ले जाया गया है. राणा कपूर पर मनी लॉन्डरिंग का केस - दर्ज हो चुका है. उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी है. अब वो देश छोड़कर नहीं बाग सकते हैं.
मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने उनके शानदार घर समुद्र महल समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि राणा कपूर पर ये छापे दिवालिया हो चुकी कंपनी DHFL को लोन देने के सिलसिले में मारे गए हैं. आरोप है कि DHFL को लोन देने के बदले राणा कपूर की पत्नी को घूस दी गई. राणा कपूर की पत्नी के कई खातों में घूस की रकम पहुंचाई गई.