TMC छोड़ BJP में आए Sovan Chatterjee ने दिया इस्तीफा, गर्लफ्रेंड ने भी पार्टी छोड़ने का किया ऐलान
एबीपी न्यूज़ | 14 Mar 2021 09:06 PM (IST)

टीएमसी छोड़कर बीजेपी में आए कोलकाता के पूर्व मेयर शोवन चटर्जी ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. शोवन की गर्लफ्रेंड बैशाखी बनर्जी ने भी बीजेपी छोड़ने का एलान किया है. बताया जा रहा है कि दोनों टिकट ना दिए जाने से नाराज हैं. सूत्रों के मुताबिक, शोवन चटर्जी और वैशाखी बनर्जी ने बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष को चिट्ठी लिखकर इस्तीफा दे दिया. शोवन चटर्जी को बेहाला और बैशाखी को कसबा सीट से टिकट मिलने की उम्मीद थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला.