फिर बिगड़ी Sourav Ganguly की तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
एबीपी न्यूज़ | 27 Jan 2021 02:51 PM (IST)

पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत फिर से खराब हुई है. सौरव गांगुली को फिर से अस्पताल ले जाया जा रहा है. हाल ही में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है. 2 जनवरी को सौरव गांगुली को सीने में दर्द के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था.