Solar Eclipse 2019: विज्ञान या धर्म किसके पास है सूर्य ग्रहण के सटीक तथ्य
ABP News Bureau | 26 Dec 2019 11:13 AM (IST)

ग्रहण जैसी मान्यताओं को लेकर लंबे वक्त से विज्ञान और धर्म के बीच विवाद रहा है. धर्म गुरुओं का कहना है कि धर्म ग्रंथों में सटीक तथ्य हैं. वहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्रहण जैसे विषयों पर तार्किक रूप से सोचने की जरूरत है. इस बात को लेकर इन दोनों के हमेशा से विवाद रहा है. बात दें कि आज दशक का आखिरी सूर्य ग्रहण है. सूर्य ग्रहण देखने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और उन्हें सुरक्षित उपकरणों व उचित तकनीकों का उपयोग करना चाहिए क्योंकि सूर्य की किरणें आंखों को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर सकती हैं. सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चन्द्रमा आ जाता है और सूर्य पूरी तरह से या आंशिक रूप से ढक जाता है.