Solar Eclipse 2019: सूरज पर चांद का साया, 'Ring of Fire' नजर आया
ABP News Bureau | 26 Dec 2019 12:43 PM (IST)
आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है. भारत में केरल के कासरगोड में रिंग ऑफ फायर दिखा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आपके चैनल एबीपी न्यूज़ पर भी सूर्य ग्रहण देखा है. पीएम मोदी ने एबीपी न्यूज़ पर भारत के अलावा दुनिया के बाकी हिस्सों में सूर्य ग्रहण कैसा दिख रहा है, इसका भी जायजा लिया. तमिलनाडु और केरल के कई इलाकों में साफ रिंग ऑफ फायर देखी गई है. वहीं सबसे शानदार तस्वीर यूएई के दुबई से आई है.