Maharashtra: NCP के कार्यक्रम में Social Distancing की उड़ी धज्जियां, Ajit Pawar भी थे मौजूद
एबीपी न्यूज़ | 08 Apr 2021 01:48 PM (IST)

महाराष्ट्र के पंढरपुर में एनसीपी में एक स्थानीय नेता की एंट्री को लेकर कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं. मंच पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार दूसरे नेताओं के साथ बैठे थे और हॉल में भीड़ खचाखच भरी हुई थी. न दो गज की दूरी थी और न ही सबके चेहरे पर मास्क लगा हुआ था.